Homeझारखंडदुमका और बेरमो उपचुनाव की मतगणना शुरू

दुमका और बेरमो उपचुनाव की मतगणना शुरू

Published on

spot_img

न्यूज़ अरोमा रांची: झारखंड में दुमका और बेरमो विधानसभा उप चुनाव की मतगणना मंगलवार की
सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरमो और दुमका विधानसभा उप चुनाव के लिए सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई।

परिणाम शाम तक प्राप्त हो जाएंगे।दुमका में मतगणना दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में जबकि बेरमो में मतगणना चास स्थित वेयर हाउस ऑफ बाजार समिति परिसर में हो रही है।

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी के बीच उप चुनाव के लिए 03 नवम्बर को मतदान हुआ था। कोरोना संक्रमण काल में संक्रमण से बचाव के साथ मतगणना कराना यहां के अधिकारियों के लिए भी एक नया अनुभव है।

कांग्रेस विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन के बाद बेरमो सीट पर उप चुनाव कराया गया है।

बेरमो सीट पर कुल 16 उम्मीदवार मैदान में है।

वहीं, पिछले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दुमका और बरहेट विधानसभा क्षेत्र क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद दुमका सीट से इस्तीफा दे देने के कारण इस सीट पर उप चुनाव कराया गया।

दुमका सुरक्षित विधानसभा उप चुनाव में कुल 12 उम्मीदवार मैदान में हैं।

spot_img

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! NSA के तहत बंद लॉ स्टूडेंट अनु उर्फ अनिकेत की तुरंत रिहाई का आदेश

New Delhi News: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के एक लॉ स्टूडेंट अनु उर्फ...

मुंबई का अनोखा करोड़पति भिखारी, 7.5 करोड़ की संपत्ति का मालिक भरत जैन

Mumbai News: भारत की आर्थिक राजधानी, में एक ऐसा शख्स रहता है, जो दुनिया...

पटना में धीरेंद्र शास्त्री के धार्मिक आयोजन को प्रशासन की रोक, जानें क्यों?

Patna News: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बिहार से गहरा...

PM मोदी जुलाई में करेंगे ब्राजील का दौरा

PM Modi visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने 6-7 जुलाई को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन...

खबरें और भी हैं...