देश मना रहा 72वां गणतंत्र दिवस, प्रधानमंत्री मोदी व राहुल गांधी ने देशवासियों को दी बधाई

Central Desk
2 Min Read

नई दिल्ली: आज देश अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई राजनेताओं ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस कि बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए देश की जनता को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने ट्वीट किया कि देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। जय हिंद!

गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, ‘गणतंत्र दिवस’ भारत की बहुरंगी विविधता और समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत का प्रतीक है।

मैं उन सभी महान विभूतियों का स्मरण करता हूं, जिनके संघर्ष से 1950 में आज के दिन हमारा संविधान लागू हुआ। साथ ही उन सभी वीरों को नमन करता हूँ, जिन्होंने अपने शौर्य से भारतीय गणतंत्र की रक्षा की है।

- Advertisement -
sikkim-ad

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘भारत का प्रत्येक नागरिक देश का भाग्य विधाता है चाहे वो सत्याग्रही किसान-मज़दूर हो या लघु-मध्यम व्यापारी, नौकरी तलाश करता युवा हो या महँगाई से परेशान गृहणी।

गणतंत्र आपसे है, गणतंत्र आपका है। शुभकामनाएँ!’

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने गणतंत्र दिवस कि शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘मेरा दिल धड़कता है, मेरे गणतंत्र के लिए, इसकी आत्मा और वास्तुकला के लिए।’

उन्होंने कहा कि परेशान समय में भी हमें सुनिश्चित करना चाहिए कि यह अपनी मूल संरचना में बरकरार रहे।

वहीं, कांग्रेस की तरफ से आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सरदार वल्लभ भाई पटेल के कथन को कोट कर लिखा गया है कि ‘हमारे देश के नागरिकों को कुछ कर्तव्यों के साथ हर अधिकार प्राप्त है।

हमें हमारे अधिकारों की रक्षा के लिये सदैव तत्पर रहना होगा; ताकि कोई हमारे अधिकारों का दमन ना कर सके।’

उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय पर्व है। इसी दिन भारत सरकार अधिनियम 1935 को हटाकर भारत का सविधान लागू किया गया था।

भारत का सविधान 26 जनवरी 1949 को सविधान सभा के द्वारा अपनाया गया था और ठीक दो महीने बाद 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था।

Share This Article