दुमका में चचेरे भाई को मारी गोली

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बगिया कुसुमडीह गांव के एक शख्स पर उसके ही चचेरे भाई ने जानलेवा हमला (Shoot) कर दिया। युवक को चार गोली मारी गयी है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घायल शख्स का नाम अनिल ईश्वर है। उसके पिता ने बताया कि भतीजे कामदेव ने ही उनके बेटे अनिल कुमार (Anil Kumar) पर जानलेवा हमला किया है। बेटे को चार गोली लगी है।

दोनों में 10 हजार रुपये को लेकर विवाद हुआ था। घायल युवक को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Phulo Jhano Medical College Hospital) दुमका में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Share This Article