झारखंड में मिले कोरोना पॉजिटिव 110 मरीज़, एक की मौत

News Aroma Media
1 Min Read

रांची: झारखंड में लगातार कोरोना के आंकड़े बढ़ रहे हैं।

सोमवार को 110 कोरोना के नए मरीज़ मिले हैं।

वहीं, राज्य में कोरोना से देवघर जिले से एक मरीज की मौत हुई है जबकि राज्य में कोरोना से 69 मरीज ठीक हुए हैं।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 46, बोकारो से दो, देवघर से चार मरीज़ मिले हैं।

धनबाद से नौ, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 28, गुमला से छह मरीज़ मिले हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

हजारीबाग से एक, जामताड़ा से दो, खूंटी से एक, कोडरमा से एक, लातेहार से दो मरीज़ मिले हैं।

रामगढ़ से दो, साहेबगंज से दो, सरायकेला से तीन और पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा से एक मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल कोविड-19 मामलों की संख्या अब 121371 हो गई हैं।

इनमें 796 सक्रिय केस हैं जबकि 119478 मरीज ठीक हुए हैं।

अब तक राज्य में 1097 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।

वहीं, झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.44 प्रतिशत हैं।

Share This Article