रांची प्रदेश कार्यालय में भाकपा ने पुण्यतिथि पर एबी बर्धन को किया याद

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title

रांची: भाकपा ने रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एबी बर्धन को उनकी पांचवीं पुण्यतिथि पर रविवार को याद किया।

पार्टी सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित करके उनके सपनों को मंजिल तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए झारखंड राज्य कार्यालय सचिव सह जिलामंत्री अजय सिंह ने कहा कि एबी बर्धन साम्यवाद के रास्ते के सच्चे सिपाही थे।

उनका जीवन सादगी और संघर्ष का मिशाल है।

जीवन के अंतिम समय तक देश के आम लोगों और सामाजिक समरसता के लिए चिंतित रहे।

- Advertisement -
sikkim-ad

देश के हर राज्य में वामपंथ मजबूत हो और जनता की आवाज को लेकर सड़कों पर उतरकर संघर्ष करें, यही उनका सपना था।

आज उनके रास्तों पर चलकर ही मजबूत देश का निर्माण हो सकता है।

इस अवसर पर उमेश नजीर , फरजाना फारुखी, राहुल वर्मा, विनेश सिंह, दिलीप सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article