झारखंड : इश्क लड़ाने में रुकावट बन रही थी सास, बहू ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला

News Aroma Media
2 Min Read

गिरिडीह : प्रेम संबंध में अड़चन पैदा कर रही सास को बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला। घटना गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र की है।

पुलिस ने आरोपी बहू लीलावती सोरेन (पति- अनिल मरांडी) और उसके प्रेमी लखन बेसरा (ग्राम पंडरिया निवासी) को गिरफ्तार कर लिया है।

मंगलवार को खोरीमहुआ के एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने इस पूरे मामले की जानकारी दी।

दरअसल, तिसरी थाना क्षेत्र में संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत हुई थी। रविवार को मलुकचाल नदी के पास से तिसरी पुलिस ने महिला का शव बरामद किया था।

मृतका की शिनाख्त मलुकचाल निवासी मंझलु मुर्मू की पत्नी बड़की टुडू (60) के रूप में की गयी थी।

- Advertisement -
sikkim-ad

बड़की टुडू की लाश को देखकर यह साफ हो गया कि उसकी हत्या की गयी है। मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी। प्राथमिकी में नामजद लीलावती और लखन को गिरफ्तार किया गया।

एसडीपीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की गयी, तो यह साफ हुआ कि लीलावती और लखन के बीच प्रेम प्रसंग था।

लीलावती की सास इसका विरोध करती थी। 14 अक्टूबर की रात को लीलावती और उसके प्रेमी लखन ने बड़की टुडू की हत्या कर दी।
दोनों आरोपियों ने हत्या करने बाद बड़की टुडू के शव को पत्थर से बांधकर डोभा में डाल दिया।

एसडीपीओ ने कहा कि दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है और दोनों से पूछताछ के बाद घटना में प्रयुक्त डंडा और लोहे का रॉड बरामद कर लिया गया है।

Share This Article