Latest Newsक्राइमलोहरदगा में दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, रिम्स रेफर

लोहरदगा में दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, रिम्स रेफर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लोहरदगा: सदर थाना से महज आधा किलोमीटर दूर बस स्टैंड के समीप मुर्गी बेचने वाले दुकानदार को गुरुवार शाम अपराधियों ने गोली (Criminals Shot) मार दी।

ग्रामीणों के सहयोग से युवक को कुड़ू CHC पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची RIMS रेफर कर दिया।

गोलीबारी की घटना के बाद ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए तथा जोरदार हंगामा कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

बताया जाता है कि गुरुवार शाम बस स्टैंड (Bus Stand) में संचालित प्रिंस चिकन शाप के दुकानदार अरबिंद पासवान उर्फ गुड्डू पासवान अपनी दुकान को बंद करने के तैयारी कर रहा था।

लोहरदगा में दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, रिम्स रेफर - Criminals shot shopkeeper in Lohardaga, referred to RIMS

ग्रामीणों ने कर दिया है सड़क जाम

इसी बीच पैदल तीन लोग दुकान में पहुंचे तथा गुड्डू पासवान (Guddu Paswan) को टारगेट करते हुए तीन गोली चला दिया। एक गोली पेट में लगने के बाद गुड्डू गिर गया नतीजा दो गोली उपर चली गई।

गोलीबारी की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तब तक अपराधी पैदल जामुन टोली की तरफ भाग गए। ग्रामीणों के सहयोग से घायल गुड्डू पासवान को कुड़ू सीएचसी (Kudu CHC) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है।

घटना के बाद ग्रामीणों ने थाना के समीप तथा बस स्टैंड में सड़क जाम कर दिया है। समाचार लिखें जाने तक सड़क जाम (Road jam) है। पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहीं है।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...