विधायक कल्पना सोरेन के रोड शो में उमड़ा लोगों का जनसैलाब, महिलाओं ने किया जोरदार अभिनंदन

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kalpana Soren’s Road Show: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान यात्रा (Mainiya Samman Yatra) के तहत आज शुक्रवार को विधायक Kalpana Soren , मंत्री बेबी देवी और मंत्री रामदास सोरेन रोड शो में शामिल हुए।

इस रोड शो में लोगों का जन सैलाब उमड़ पाड़ा। खासकर महिलाओं ने इस रोड शो के दौरान कल्पना सोरेन का जोरदार अभिनंदन किया। Road Show सरायकेला जिले के कांड्रा मोड़ पर पहुंचा।

कल्पना सोरेन की एक झलक के लिए आतुर दिखी महिलाएं

कांड्रा मोड़ पहुंचते ही विधायक कल्पना सोरेन अपनी कार के छत पर जा बैठीं। उन्हें देख लोगों का उत्साह दोगुना हो गया।

Road Show करते हुए कल्पना सोरेन ने महिलाओं से संवाद भी किया। कल्पना सोरेन की एक झलक पाने जनसैलाब में मौजूद महिलाएं आतुर दिखीं। मौके पर महिलाओं ने पत्त्ते से बने झारखंडी टोपी और माला कल्पना सोरेन को भेंट की। जिन्हें पहन कल्पना सोरेन ने महिलाओं का आभार प्रकट किया।

“मंईयां योजना” की राशि आ रही है ना …?

वहीं अपने वाहन की छत पर बैठकर कल्पना सोरेन ने लोगों का अभिवादन करते हुए पूछा कि मंईयां सम्मान योजना की राशि उनके खाते में आ रही है ना।

हेमंत दादा जिताएंगे ना। इस दौरान पत्रकारों को कल्पना सोरेन ने कहा कि मंईयां सम्मान यात्रा (Mainiya Samman Yatra) का यह जनसैलाब संकेत दे रहा है कि राज्य की महिलाओं का सरकार ने सम्मान किया है। जन समर्थन हेमंत सोरेन और गठबंधन को मिल रहा है।

Share This Article