COVID की नई लहर का खतरा!, इस नए XEC variant ने उड़ाई रातों की नींद, जानें लक्षण और बचाव

News Update
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

COVID-19 Alert! XEC variant: कोरोना वायरस (Corona Virus) अभी भी पूरी दुनिया से पूर्ण रूप से खत्म नहीं हुआ है। अपने नए-नए रूप में आज भी सामने आ रहा है।

COVID-19 इस सदी का सबसे खतरनाक वायरस साबित हो रहा है जो हर 6-8 महीनों में अपना रूप बदलता है। COVID-19 को आए हुए लगभग तीन साल से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन समय के साथ इसके नए-नए वेरिएंट लोगों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं।

तीन साल में अभी तक COVID-19 देश और दुनिया के लोगों के बीच मौजूद है। इसके नए-नए वैरिएंट आ रहे हैं जिनकी गंभीरता,संक्रमण फैलाने की दर,गंभीरता अलग-अलग है।

हाल ही में वैज्ञानिकों ने COVID के एक नए वेरिएंट की खोज की है जिसका नाम XEC variant है। इस नए वैरिएंट ने लोगों में तनाव बढ़ा दिया है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर ये वायरस है क्या और इससे बिना डरे कैसे जान को सुरक्षित रखा जा सकता है।

पूरी दुनिया को परेशान कर रहा यह वैरिएंट

कोरोना का XEC variant COVID के दो सब वैरिएंट KS.1.1 और KP.3.3 के कॉम्बिनेशन से बना है। ये दोनों सब वैरिएंट पहले से ही लोगों की चिंता का कारण बने हैं।

इन दोनों के मिलने से नए वेरिएंट का जन्म होना ज्यादा खतरनाक हो सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक आने वाले कुछ महीनों में इस नए वेरिएंट के तेजी से फैलने के आसार है। ये वेरिएंट COVID की नई लहर ला सकता है जो लोगों की जान के लिए खतरा है।

यह नया वैरिएंट XEC दुनिया भर में लोगों को परेशान कर रहा है। एक रिसर्च के मुताबिक अमेरिका के 12 राज्यों और 15 देशों में इस वैरिएंट के 95 मरीज सामने आए हैं।

ये वायरस यूरोप,अमेरिका और एशिया के लगभग 27 देशों में तेजी से फैल रहा है। माना जा रहा है कि ये वैरिएंट आने वाले दिनों में ओमिक्रॉन की तरह परेशान कर सकता है।

लगातार हो रहा म्यूटेशन

अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के मुताबिक ओमिक्रॉन फैमिली का KP.3.1.1 स्ट्रेन लोगों को ज्यादा परेशान कर रहा है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि जिस तरह से XEC वैरिएंट में कुछ म्युटेशन हो रहे हैं उससे ये लोगों को सर्दी में परेशान कर सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक इस वैरिएंट की रोकथाम के लिए वैक्सीन काफी है लेकिन फिर भी इससे बचाव जरूरी है।

XEC variant के लक्षण

रिसर्च के मुताबिक इस वायरस के लक्षणों में तेज बुखार आना, सर्दी लगना,शरीर में दर्द,थकान,खांसी,गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ जैसी परेशानियां हो सकती हैं। पहले के COVIDके लक्षणों की तरह ही सिर दर्द, उल्टी, स्वाद और सुगंध का पता नहीं चलने जैसे लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं।

इस नए वेरिएंट के लक्षण लगभग जुकाम और इंफ्लुएंजा (Colds and Influenza) जैसे हो सकते हैं। इस वायरस की चपेट में आने के बाद मरीज एक से दो हफ्ते में ठीक हो सकता है। कुछ लोगों को ठीक होने में ज्यादा समय भी लग सकता है।

इस तरह खुद को रखें सुरक्षित

COVID-19 के नए XEC वैरिएंट से बचाव करना चाहते हैं तो वैक्सीन जरूर लगवाएं। वैक्सीन COVID के नए वैरिएंट से बचाव करेगी और इम्युनिटी को मजबूत करेगी।

भीड़ भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें। N95 या KN95 मास्क पहनकर इस वैरिएंट के जोखिम से बचा जा सकता है। सफाई का ध्यान रखें। बार-बार साबुन से हाथ धोएं। हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। सामाजिक दूरी बनाए रखें। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। Indoor Ventilation को बढ़ाएं। घर की खिड़कियां खुली रखें। साफ-सफाई पर भी ध्यान दें।

Share This Article