क्लिक कर देखें तस्वीर, झारखंड में छिपा था डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी, 24 साल बाद हुआ गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read

न्यूज़ अरोमा रांची: झारखंड के जमशेदपुर से डॉन दाऊद इब्राहिम Dawood Ibrahim का नजदीकी अब्दुल मजीद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि गुजरात एटीएस ATS की टीम ने गिरफ्तार किया है।

वो पिछले 24साल से फरार चल रहा था। एटीएस अधिकारियों ने बताया कि कुट्टी केरल का रहने वाला है।

वह 1996 में 106 पिस्तौल, 750 कारतूस और लगभग 4 किलोग्राम आरडीएक्स इकट्ठा करने के अपराध में शामिल था।

Image

- Advertisement -
sikkim-ad

चेतावनी! कृपया खबर को कॉपी पेस्ट न करें, लिंक के साथ ही आगे फॉरवर्ड या शेयर करें। 

एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी के द्वारा बताया गया है कि अन्य आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन कुट्टी 24 साल से फरार चल था और झारखंड में छिपा हुआ था।

माना जा रहा है कि वह दाऊद के कई राज उगल सकता है।

एटीएस के मुताबिक, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके गिरोह की गुजरात और मुंबई में शांति भंग करने की योजना थी और इसलिए उसने इतनी बड़ी मात्रा में हथियार और आरडीएक्स इकट्ठा किया था।

फिलहाल उसे कोरोना जांच के लिए भेजा जाएगा और इसके बाद आगे की पूछताछ की जाएगी।

बता दें की ATS ने झारखंड से उसे गिरफ्तार किया है।

पहले ख़बरें आ रही थी की उसे रांची से गिरफ्तार किया गया है। हालांकि न्यूज़ एजेंसी ANI और ATS के अधिकारीयों ने स्पष्ट किया की उसे जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया है।

पहचान बदलकर झारखंड में रह रहा था माजिद कुट्टी

टीम में माजिद कुट्टी को झारखंड के जमशेदपुर से धर दबोचा। दाऊद इब्राहिम के करीबी अब्दुल माजिद की गिरफ्तारी बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Dawood Ibrahim asks ISI to change his location | Dawood Ibrahim को सुरक्षित  जगह छिपा सकती है ISI | Zee News Hindi

बताया जा रहा है कि अब्दुल माजिद कुट्टी पहचान बदलकर कई साल से झारखंड में रह रहा था। सूत्रों के जरिए इसकी भनक गुजरात एटीएस टीम को लग गई।

एटीएस अधिकारियों ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि अब्दुल माजिद झारखंड में छिपा है। जिसके बाद एक स्पेशल टीम को उसे गिरफ्तार करने के लिए झारखंड भेजा गया था।

Share This Article