कोडरमा में DC मेघा भारद्वाज ने किया झंडोत्तोलन

गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने आवास एवं समाहरणालय परिसर में झंडा फहरायया। मुख्य समारोह बाघीटांड़ स्टेडियम (Baghitand Stadium) में हुआ।

Central Desk

DC Megha Bhardwaj Koderma: गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने आवास एवं समाहरणालय परिसर में झंडा फहरायया। मुख्य समारोह बाघीटांड़ स्टेडियम (Baghitand Stadium) में हुआ।

आज अपने आवासीय परिसर में 75 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झंडोत्तोलन किया। समस्त जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

यहां उपायुक्त ने तिरंगा फहराया और लोगों को सम्बोधित किया। उपायुक्त को पुलिस बल, एनसीसी कैडेट तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने Marchpast कर सलामी दी।

इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, उप विकास आयुक्त ऋतुराज ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने जिला परिषद कार्यालय, अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह ने अनुमंडल कार्यालय में ध्वज फहराया किया।

कई स्कूलों के बच्चे हुए शामिल

झारखंड सशस्त्र पुलिस (देवघर), जिला पुलिस कोडरमा प्रथम प्लाटुन, जिला पुलिस कोडरमा द्वितीय प्लाटुन, गृह रक्षा वाहिनी कोडरमा, वन आरक्षी कोडरमा, सैनिक स्कूल तिलैया डैम, Secret Heart School Jhumri Tilaiya, मेरिडियन स्कूल झुमरी तिलैया, ग्रिजली विद्यालय तिलैया डैम, मॉडर्न पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया, जवाहर नवोदय विद्यालय पुतो ने मार्चपास्ट किया।

Image

बैंड ग्रुप में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कोडरमा, मॉडर्न पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया, सेक्रेट हर्ट स्कूल झुमरी तिलैया, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय जयनगर व मरकच्चो में बैंड का प्रदर्शन किया गया। Parade में सैनिक स्कूल तिलैया डैम ने प्रथम, झारखंड सशस्त्र पुलिस (देवघर) ने द्वितीय व जवाहर नवोदय विद्यालय पुतो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

उपायुक्त मेघा भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त ऋतुराज, अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने Koderma बाजार स्थित महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की प्रतिमा का माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही परियोजना बालिका उच्च विद्यालय समीप स्थित बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

पेंशनर समाज कार्यालय और आई स्कूल में झंडोत्तोलन

Image

कोडरमा। जिला मुख्यालय स्थित पेंशनर समाज कार्यालय में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर समाज के अध्यक्ष नारायण मोदी ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान तिरंगे को सलामी भी दी गई। इसके अलावा सहाना रोड स्थित The Eye School में बतौर मुख्य अतिथि अधिवक्ता तृप्ति सरकार ने झंडोत्तोलन किया।

विभिन्न विभागों ने निकाली झांकी

गणतंत्र दिवस पर बागीटांड स्टेडियम में DRDA, कोडरमा वन प्रमंडल, स्वास्थ्य विभाग, समग्र शिक्षा अभियान कोडरमा, परिवहन विभाग, जिला कल्याण विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, कृषि उद्यान एवं मत्स्य एवं पशुपालन विभाग, नगर पर्षद, नगर पंचायत कोडरमा व उत्पाद विभाग द्वारा झांकी निकाली गयी। झांकी में DRDA को प्रथम, उत्पाद विभाग को द्वितीय और वन प्रमंडल को पुरस्कार दिया गया।

Image

इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी, कर्मी व विभाग को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक डॉ नीरा यादव, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, उप विकास आयुक्त ऋतुराज, अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।