चश्मा हटाने वाला आई ड्रॉप का दावा गलत, कंपनी को जारी किया गया नोटिस

कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने चश्मा हटाने वाली आई ड्रॉप के दावे को गलत बताया है। नियामक संस्था द्वारा आई ड्रॉप बनाने वाली कंपनी को नोटिस जारी किया गया है।

Newswrap

Notice to Eye Drop Company : कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने चश्मा हटाने वाली आई ड्रॉप (Eye Drop) के दावे को गलत बताया है। नियामक संस्था द्वारा आई ड्रॉप बनाने वाली कंपनी को नोटिस जारी किया गया है।

DCGI के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कंपनी द्वारा किए गए दावे पूर्णतया अनैतिक और गलत हैं। इस Eye drop का निर्माण एंटोड फार्मास्यूटिकल द्वारा किया जा रहा है। इस कंपनी ने अब अपने दावे से पल्ला झाड़ लिया है।

कंपनी के CEO निखिल का कहना है, कंपनी ने कभी इस तरह का कोई दावा नहीं किया है।

मीडिया में जिन लोगों द्वारा यह दावे प्रसारित कराए जा रहे हैं। उन्हें कंपनी ने इस तरह के दावे के लिए अधिकृत नहीं किया है।

x