फैक्ट्री के पीछे नाले में मिला मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस

इस संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि भीम स्वाति फैक्ट्री में ही काम करता था। गुरुवार की रात वह काम करने गया था। इस बीच शुक्रवार को पता चला कि उसका शव नाले में पड़ा हुआ है

News Update
1 Min Read

Laborer Dead Body: गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थानांतर्गत मोहनपुर में शुक्रवार को स्वाति नामक फैक्ट्री के पीछे नाले में एक युवक का शव (Dead Body) मिला है।

मृतक युवक के चेहरे और सिर पर जख्म के निशान भी हैं। मृतक की पहचान मुफ्फसिल थानांतर्गत कोपा निवासी 40 वर्षीय भीम भुईयां के रूप में हुई है।

गुरुवार की रात फैक्ट्री में काम करने गया था युवक

इस संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि भीम स्वाति फैक्ट्री में ही काम करता था। गुरुवार की रात वह काम करने गया था। इस बीच शुक्रवार को पता चला कि उसका शव नाले में पड़ा हुआ है।

वहीं मामले की जानकारी पाकर मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने महतोडीह पिकेट से पुलिस पदाधिकारी को भेजा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।

मुफ्फसिल पुलिस (Mofussil Police) का कहना है कि शव मिला है, अब मृतक खुद ही नाले में गिरा था या इसके पीछे की वजह क्या है इसकी पड़ताल की जा रही है। वहीं मृतक के चेहरे पर जो जख्म वह मछलियों की वजह से होने की बात कही जा रही है और सिर पर लगे जख्म की पड़ताल हो रही है।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article