Homeझारखंडपेड़ में लटकता मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

पेड़ में लटकता मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Published on

spot_img

Dead body of Young Man: चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय में एक युवक का शव (Dead Body) पेड़ से लटकता मिला है। युवक की पहचान प्रतापपुर के हुमाजांग पंचायत के नवरतन पुर निवासी रंजीत कुमार (32) के रूप में हुई है।

वह प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय में फोटो स्टेट का दुकान चला रहा था। शुक्रवार रात्रि में दुकान बंद करने के बाद वह घर के लिए निकला था। घर नहीं पहुंचने के बाद परिजन आसपास खोजबीन की और पुलिस को सूचना दी।

शव मिलने से सनसनी फैल गई

शनिवार को सुबह प्रखंड मुख्यालय में ब्लॉक कार्यालय के समीप बैंक आफ इंडिया के बगल में एक पेड़ से लटकते हुए उसका शव मिला। शव मिलने से यहां सनसनी फैल गई।

नाराज परिजनों और आसपास के लोगों ने प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय में महावीर मंदिर चौक के समीप मृतक के शव के साथ प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि रंजीत की हत्या (Murder) कर शव को पेड़ में लटका दिया गया है।

सरकारी नौकरी, मुआवजे की मांग को व हत्यारे की पहचान कर गिरफ्तारिक को लेकर परिजन व अन्य प्रदर्शन कर रहे हैं। सुबह से लेकर समाचार लेकर जाने तक प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय की सभी दुकानें बंद है और आवागमन भी लोगों ने ठप करा दिया है।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...