झाड़ियों में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanabd Crime News: धनबाद के झरिया स्थित घनुवाडीह ओपी क्षेत्र के पांडेबेड़ा के पास रविवार को झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस बीच मृतक का एक Video भी वायरल हुआ है, जिसमें वह खुदकुशी की बात करते हुए दिख रहा है।

22 वर्षीय तुषार सिंह की हुई पहचान

मृतक की पहचान बोकारो चास निवासी 22 वर्षीय तुषार सिंह के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि तुषार 11 नवंबर को ओडिशा में काम करने के लिए चंद्रपुरा स्टेशन से ट्रेन पकड़ने निकला था, लेकिन स्टेशन तक पहुंच ही नहीं पाया।

ओडिशा में उससे संपर्क नहीं होने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। चंद्रपुरा थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई और CCTV फुटेज खंगाले गए। पुलिस ने उसका मोबाइल लोकेशन लोदना क्षेत्र में ट्रेस किया।

लोकेशन के आधार पर खोज

मोबाइल लोकेशन मिलने के बाद परिवार पांडेबेड़ा पहुंचा। वहीं झाड़ियों में तुषार का शव पड़ा मिला, जिससे पूरे परिवार में मातम छा गया।

युवती और उसके घरवालों ने की हत्या

परिजनों ने इस मामले को स्पष्ट हत्या बताया है। उनका आरोप है कि तुषार का पांडेबेड़ा की एक युवती से प्रेम संबंध था और कुछ दिन पहले युवती के घरवालों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। परिवार का दावा है कि यह केस आत्महत्या नहीं, बल्कि साजिशन हत्या है।

प्रेम प्रसंग सहित सभी एंगल पर जांच

घनुवाडीह ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि युवक बोकारो का रहने वाला था और उसके झरिया में एक लड़की से संबंध होने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगी। फिलहाल पुलिस प्रेम प्रसंग समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Share This Article