गिरिडीह में ईंट भट्ठे से मिली दो मजदूरों की डेड बॉडी, शरीर पर दिख रहे चोट के कई निशान

ईट भट्ठे के संचालक रामाअवतार यादव ने सबसे पहले मजदूरों के शव देखे। इसके बाद संचालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

News Update
1 Min Read

गिरिडीह : एक साथ रविवार को एक जगह 2 मजदूरों की डेड बॉडी का मिलना शंका जाहिर करता है।

मामला गिरिडीह जिले (Giridih District) के तिसरी थाना (Third Police Station) क्षेत्र के खतपोंक गांव स्थित बंगला ईंट भट्ठे का है।

मृतकों के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। इनकी पहचान खटपोंक गांव निवासी सिकंदर यादव (36 वर्षीय) और संजय राय (34 वर्षीय) के रूप में हुई है।

ईट भट्ठा संचालक ने दी पुलिस को सूचना

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुट गई है।

ईट भट्ठे के संचालक रामाअवतार यादव ने सबसे पहले मजदूरों के शव देखे। इसके बाद संचालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

- Advertisement -
sikkim-ad

बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर देर रात कहीं से शराब (Liquor) पीकर ईंट-भट्ठ लौटे थे और आते ही दोनों सो गए। इसके बाद रविवार की सुबह दोनों के शव मिले

Share This Article