कॉफी विद करण में दीपिका-रणवीर ने खोला अपने रिलेशन का राज, आप भी जानिए…

शादी के बाद पहली बार रणवीर और दीपिका साथ में कॉफी विद करण में आए हैं। दोनों को साथ में देखने के लिए करण जौहर के साथ फैंस भी काफी एक्साइटेड थे

News Aroma Media

Koffee With Karan : करण जौहर के चैट शो Koffee with Karan का आठवां सीजन आ गया है। वहीं कॉफी विद करण 8 (Koffee with Karan 8) के पहले गेस्ट रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Ranveer Singh and Deepika Padukone) हैं।

शादी के बाद पहली बार रणवीर और दीपिका साथ में कॉफी विद करण में आए हैं। दोनों को साथ में देखने के लिए करण जौहर के साथ फैंस भी काफी एक्साइटेड थे।

शो में रणवीर और दीपिका ने अपने रिलेशनशिप और शादी के बारे में कई खुलासे किए। कॉफी विद करण 8 में रणवीर और दीपिका ने बताया कि उनके रिश्ते की शुरुआत रामलीला के सेट पर हुई थी।

साल 2012 से दीपिका और रणवीर ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। उन्होंने खुलासा किया कि शादी से 3 साल पहले ही दोनों ने सीक्रेटली सगाई कर ली थी।

कॉफी विद करण में दीपिका-रणवीर ने खोला अपने रिलेशन का राज, आप भी जानिए…-Deepika-Ranveer revealed the secret of their relationship in Koffee with Karan, you also know…

दीपिका को ऐसे किया था प्रपोज

रणवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने Trip पर दीपिका को प्रपोज किया था। दोनों ट्रिप के लिए मालदीव (Maldives) जा रहे थे उस दौरान रणवीर अपने साथ चुपचाप रिंग लेकर गए थे।

मालदीव में एक खूबसूरत बीच लग जब दोनों अकेले थे तब रणवीर ने दीपिका को प्रपोज किया और उन्होंने शादी के लिए हां कह दिया था।

बता दें दीपिका और रणवीर को साथ में 11 साल हो चुके हैं। ये कपल साल 2018 में शादी के बंधन में बंधा था। रणवीर-दीपिका ने इटली के लेक कोमो में शादी की थी जिसमें सिर्फ फैमिली और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे।

कॉफी विद करण में दीपिका-रणवीर ने खोला अपने रिलेशन का राज, आप भी जानिए…-Deepika-Ranveer revealed the secret of their relationship in Koffee with Karan, you also know…

कब हुई थी सगाई

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने रिलेशनशिप (Relationship) के बारे में बात करते हुए बताते हैं कि दोनों ने साल 2012 में डेट करना शुरू कर दिया था और साल 2015 में सीक्रेटली सगाई (Secretly Engaged) कर ली थी।

कॉफी विद करण में दीपिका-रणवीर ने खोला अपने रिलेशन का राज, आप भी जानिए…-Deepika-Ranveer revealed the secret of their relationship in Koffee with Karan, you also know…

इस बारे में तब तक किसी को कुछ नहीं पता था। 2012 में हम रामलीला की शूटिंग कर रहे थे उसी दौरान हम दोनों एक-दूसरे के करीब आए।

सेट पर हमेशा साथ रहते थे। साथ खाना खाने से लेकर वैनिटी (Vanity) में साथ बैठने तक हम हमेशा साथ रहते थे। हमको अलग करना मुश्किल था।