कोरोना से बचने के लिए दीपिका ने पहना 25 हजार रुपए का मास्क

Central Desk
2 Min Read

मुंबई: कोरोना वायरस का प्रकोप अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।

यही वजह है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ और चिकित्सक कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए फेस मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं।

लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि बाजार में उपलब्ध इन मास्क की अधिकतम कीमत क्या हो सकती है? 10 रुपये, 50 रुपये 200 रुपये या फिर 500?

आपने शायद ही इससे मंहगा मास्क खरीदने के बारे में सोचा होगा, लेकिन बॉलीवुड सेलिब्रिटी द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले मास्क की कीमत आपको हैरानी में डाल देगी।

Image result for दीपिका मास्क

- Advertisement -
sikkim-ad

हाल ही में दीपिका पादुकोण ने एक मास्क पहना था, जो ब्लैक कलर का था। इस मास्क की कीमत हर तरफ चर्चा में है।

दरअसल, दीपिका पादुकोण एक पार्टी में पहुंची थीं। जहां उन्होंने ब्लैक बॉडीसूट के साथ ब्लैक पैंट और ब्लैक मास्क पहना था।

अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें क्या खास है। दीपिका ने जो ब्लैक मास्क पहना था उसकी कीमत 1 या 2 हजार नहीं बल्कि पूरे 25 हजार है।

ऐसे में दीपिका पादुकोण का यह मास्क इसकी कीमत के चलते सुर्खियों में है।

Image result for दीपिका मास्क

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका का यह मास्क लुईस वेटॉन का है और यह कंपनी महंगी कीमत की चीजों के लिए जानी जाती है।

कंपनी का दावा है कि अगर आप दिन भर भी इस कंपनी द्वारा बनाए गए मास्क का इस्तेमाल करते हैं तो भी आपको किसी तरह की असुविधा महसूस नहीं होगी।

यानी आप दिन भर इस मास्क को पहन कर रख सकते हैं।

अब जब हाल ही में दीपिका ने यह मास्क पहना तो यह हर तरफ सुर्खियों में छा गया।

लेकिन, इस मास्क की कीमत इतनी ज्यादा है कि कोई भी इसे खरीदने से पहले हजारों बार सोचेगा।

Share This Article