दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने जनता के सामने रखी 10 गारंटियां, जानिए डिटेल…

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Delhi CM Arvind Kejriwal : रविवार को Press Conference कर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने जनता के सामने 10 गारंटियां रखीं और वादा किया कि इंडिया गठंबधन की सरकार आने इन 10 गारंटियों को जरूर पूरा किया जाएगा।

इन 10 गांरटियों में देशवासियों को मुफ्त बिजली, अच्छी शिक्षा, अच्छा इलाज, किसानों की फसलों के पूरे दाम समेत कई वादे किए गए हैं।

केजरीवाल ने यह भी बताया कि उन्होंने अभी तक इंडिया गठबंधन के दलों से इस बारे में चर्चा नहीं की है लेकिन उन्हें विश्वास है कि यह ऐसी गारंटियां हैं जिस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होगी।

प्रधानमंत्री पद का चेहरा नहीं

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल से इंडिया गठबंधन के PM के चेहरे को लेकर भी सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि क्या वह खुद इंडिया गठबंधन की तरफ से प्रधानमंत्री पद के दावेदार होंगे। हालांकि केजरीवाल ने इस तरह की किसी भी संभावना को सिरे से खारिज कर दिया।

उन्होंने कह, ऐसा बिल्कुल नहीं है। वह इंडिया गठबंधन के PM फेस बिल्कुल नहीं हैं। लेकिन वो इतना सुनिश्चित जरूर करेंगे कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर इन गारंटियों को जरूर पूरा किया जाए।

केजरीवाल ने कहा कि ‘आप’ ने दिल्ली में मुफ्त बिजली, अच्छे स्कूल और मोहल्ला क्लिनिक की अपनी ‘‘गारंटी’’ पूरी की है जबकि ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी गारंटी पूरी नहीं की है।’’

Kejrival की गारंटी’ पर उन्होंने कहा कि चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं तथा हर साल युवाओं के लिए दो करोड़ नौकरियां सृजित करना इसका हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पंजाब और दिल्ली में चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की व्यवस्था पर काम किया। हम पूरे देश में यह कर सकते हैं। देश में सरकारी स्कूलों की स्थिति खराब है। हम देशभर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराएंगे।’’

अग्निवीर योजना बंद करने का वादा

मुख्यमंत्री ने अग्निवीर योजना बंद करने का भी वादा किया और कहा कि किसानों को स्वामीनाथन आयोग (Swaminathan Commission) की रिपोर्ट के अनुसार उनकी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) उपलब्ध कराएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्र सर्वोपरि हमारी गारंटी है। चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा जमा लिया और हम इसे उनके कब्जे से मुक्त कराएंगे।’’ केजरीवाल ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का भी वादा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘BJP ने अपनी पार्टी में सभी भ्रष्ट लोगों को शामिल कर लिया है। BJP की Washing Machine को सार्वजनिक रूप से नष्ट कर दिया जाएगा। हम देश में निर्बाध व्यापार और कारोबार के लिए एक व्यवस्था लेकर आएंगे।’’

Share This Article