Latest Newsटेक्नोलॉजी…और इस तरह दिल्ली पुलिस ने AI की मदद से सुलझा लिया...

…और इस तरह दिल्ली पुलिस ने AI की मदद से सुलझा लिया मर्डर का मामला…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

AI Helped Delhi Police: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने पहली बार एक शव की पहचान की और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग करके हत्या के एक मामले को सुलझाया।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि 10 दिसंबर को गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे एक अज्ञात शव (Unidentified Body) मिला था। Post Mortem Report से पता चला की व्यक्ति का गला घोंटा गया था। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था।

व्यक्ति का चेहरा क्षत-विक्षत था

30 सदस्यीय टीम का गठन किया गया और Delhi Police ने मामले को सुलझाने के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल किया।

दरअसल, व्यक्ति का चेहरा क्षत-विक्षत था इसलिए उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी।

अधिकारियों के अनुसार, AI का उपयोग करते हुए उन्होंने Digital रूप से पीड़ित के चेहरे को फिर से बनाया। करीब 450 पोस्टर बनाए, जिन्हें रणनीतिक रूप से दिल्ली में वितरित किए गए और 12 जनवरी तक व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से डिजिटल रूप से साझा किया गया।

AI का उपयोग करके केस को सुलझाया गया

Image के बैकग्राउंड को डिजिटल रूप से बदलकर यमुना नदी जैसा बनाया गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “एक सफलता तब मिली जब एक पुलिस स्टेशन के बाहर लगे पोस्टर में एक व्यक्ति ने पीड़ित की पहचान अपने भाई हितेंद्र के रूप में की।”

आगे की जांच में पता चला कि हितेंद्र और एक महिला सहित चार लोगों के बीच विवाद के कारण जानलेवा विवाद (Controversy) हुआ था। अधिकारी ने कहा, ”तीनों ने हितेंद्र का गला घोंट दिया था और महिला ने सबूत छुपाने में मदद की थी।”

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...