MLA Suresh Paswan Requested the CM: ‘मंईंया सम्मान योजना’ (Mainiya Samman Yojana) के तर्ज पर राज्य में अब ‘भईया योजना’ शुरू करने की मांग उठ रही है।
देवघर के राजद विधायक सुरेश पासवान (Suresh Paswan) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि राज्य में ‘भईया योजना’ (‘Bhaiya Scheme’) शुरू की जाए।
उन्होंने कहा कि यह योजना ‘मईंया योजना’ के तर्ज पर चलाई जानी चाहिए, ताकि समाज के विभिन्न वर्गों को विशेष लाभ मिल सके।
झारखंड में महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी सशक्त बनाने की जरूरत है, और इस योजना के माध्यम से यह संभव हो सकेगा। बताते चलें सुरेश पासवान ने विधानसभा चुनाव में भाजपा के नारायण दास को हराकर जीत हासिल की थी।
मंईंया योजना के तहत अब मिलेंगे ₹2500
गौरतलब है कि ‘मईंया योजना’ राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही है।
इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं को ₹1000 की राशि दी जाती थी वहीं अब इस राशि में बढ़ोतरी की गई है जिसके बाद दिसंबर महीने से लाभुक महिलाओं को हर महीने ₹2500 दिए जाएंगे।