BJP प्रदेश कार्यालय के बाहर लोगों का प्रदर्शन, इस विधायक को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग…

News Update
1 Min Read
#image_title

Demonstration of People Outside BJP state office: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 (Jharkhand Assembly Election 2024) में हार का सामना करने के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में 2 दिवसीय समीक्षा बैठक चल रही है।

इसी क्रम में आज रविवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर झारखंड के विभिन्न जिलों से आए कुशवाहा समाज (Kushwaha Samaj) के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

कुशवाहा समुदाय के लोग कर रहे थे नारेबाजी 

प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि कुशवाहा समाज से जीतकर आने वाले विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाए। पार्टी दफ्तर के बाहर हाथों में बैनर पोस्टर लिए कुशवाहा समुदाय के लोग नारेबाजी कर रहे हैं।

बताते चलें बीजेपी प्रत्याशी कुशवाहा शशिभूषण मेहता (BJP candidate Kushwaha Shashibhushan Mehta) ने 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में पांकी सीट से जीत हासिल की थी। उन्होंने निर्दलय प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह को 9796 के वोट मार्जिन से हराया था। उन्हें चुनाव में 75991 वोट मिले थे।

Share This Article