देवघर: 70 वर्षीय वृद्ध की कोरोना संक्रमण की वजह से घर पर मौत हो गई।
शनिवार को आरटीपीसीआर से जांच के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची। शव को सुरक्षित मोक्ष वाहन से अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. बीपी सिंह ने कोरोना संक्रमण से मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि वृद्ध अपनी एक बेटी के साथ घर पर रहते थे।
उनकी देखभाल के लिए नौकर था। उनको एक बेटा और दो बेटियां हैं। एक बेटी बाहर रहती है जबकि बेटा अमेरिका में रहता है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से घर को सैनिटाइज किया गया। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों का पता किया जा रहा है।