देवघर में महिला से मारपीट कर छीन ली गले से चेन, मामला दर्ज

Central Desk
1 Min Read

देवघर : कॉलेज रोड़ निवासी एक महिला ने पिटाई किए जाने का आरोप लगाते हुए नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।

अनिता देवी का आरोप है कि अशोक बरनवाल, उसकी पत्नी पुष्पा देवी, बेटा सूरज कुमार, सिम्पी कुमारी व श्रवण मोदी उसके घर में घुस गए।

उन लोगों ने गाली ग्लौज की। मना करने पर जान से मारने की नीयत से उसकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए।

उसके बाद वह लोग वहां से भाग निकले। जाते वक्त कहा कि अगर थाना पुलिस करोगे तो जान से मार देंगे और झूठे केस में फंसा देंगे।

इस घटना में महिला घायल हो गई और उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया।

- Advertisement -
sikkim-ad

उन लोगों ने महिला की कान की बाली भी छीन ली और सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिया।

यह मामला पूर्व से चल रहे विवाद का परिणाम बताया जाता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share This Article