देवघर डीसी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता रथ किया रवाना

News Aroma Media
#image_title

देवघर: डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ अभियान के तहत जागरूकता रथ को हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि आज सरकार द्वारा चलायी जा रही महत्वकांक्षी योजना बेटी बचाव बेटी पढ़ाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सुविधा देवघर जिला की बेटियों को दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के महत्ता हमारे समाज में लगातार बढ़ रही है।

आज हम अपने आस-पास भी देख सकते है कि कैसे बेटियां हमारे देश को गौरवान्वित कर रही है।

आज की महिलाएं देश, राज्य के विकास में बराबर की भागीदारी निभा रही है। साथ हीं अपना क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कर रही है।

पूर्व की समय में ऐसा नहीं था। उस वक्त कई तरह की भ्रांतिय, कुरीतियों हमारे समाज में फैली थी उन सभी भ्रांतियों, कुरीतियों को दूर करते हुए आज की नारी विकास की नयी गाथा लिख रही है तथा अपने साथ-साथ पूरे समाज के विकास में अपनी सहभागिता निभा रही है।

आज महिलाओं के आर्थिक स्तर से लेकर समाजिक स्तर में जो बदलाव आये है।

आज हम सभी को कृतसंकल्पित होकर पहले पढ़ायी फिर बिदायी के साथ-साथ बेटा बेटी एक समान शिक्षा व पर्याप्त पोषण देना सुनिश्चित करना होगा।

बच्चियों के साथ भेदभाव जारी रहा तो लड़के और लड़कियों के बीच का चिंताजनक स्थिति तक पहुंच चुका अनुपात और भी गहरा हो जाएगा। आज के समय में बेटियों के साथ भेदभाव करना एक मानसिक बीमारी को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा व उनके सम्मान से हीं आर्दश समाज की कल्पना को साकार कर पाएंगे।

उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि पूराने कुरीतियों को समाप्त करते हुए बेटियों के लिए एक नया और शिक्षित समाज के निर्माण में आप सभी की भागीदारी आपेक्षित है, ताकि अन्य राज्यो के लिए एक उदाहरण के रूप में देवघर जिला को पेश किया जा सके।