देवघर पुलिस साइबर अपराधियों पर लगातार बना रही दबिश, एसपी ने कहा- आम लोगों का पुलिस पर विश्वास बढ़ा

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title

न्यूज़ अरोमा देवघर: देवघर एसपी अश्विनी सिन्हा ने शुक्रवार को अपने पदस्थापन के साथ ही साइबर अपराधियों पर चलाये जा रहे अभियान का आंकड़ा मीडिया के साथ साझा किया।

एसपी के मुताबिक झारखंड के डीजीपी के निर्देशानुसार चलाये जा रहे इस अभियान की वजह से साइबर अपराधियों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

इस वजह से उनके बीच भय का माहौल बना है और आम लोगों का पुलिस पर विश्वास बढ़ा है।

आंकड़ों के अनुसार सितंबर महीने से अबतक साइबर अपराध के कुल 32 मामले दर्ज हुए हैं।

इस दौरान कुल 211 साइबर अपराधियों को पकड़ा गया।

- Advertisement -
sikkim-ad

देवघर पुलिस ने इन अपराधियों से 462 मोबाइल फोन, 640 सिम कार्ड, 194 एटीएम कार्ड, 7 लैपटॉप, कई पास बुक और चेकबुक, 35 मोटरसाइकिल, 8 चार पहिया वाहन, चार स्वाइप मशीन और 20 लाख रुपये कैश बरामद किया है।

Share This Article