कोडरमा बिरहोर टोला में असहायों और वृद्धों को उपायुक्त ने बांटे कंबल

News Aroma Media
1 Min Read

कोडरमा: जिले में ठंड से ठिठुर रहे असहाय वृद्ध एवं जरूरतमंदों को उपायुक्त रमेश घोलप ने मर्म का चादर ओढ़ाया।

उपायुक्त ने ठंड से ठिठुर रहे गरीब वृद्ध एवं असहायों के बीच कंबल का वितरण किया।

उपायुक्त सोमवार की सुबह के लोकाई के बिरहोर टोला जाकर गरीब एवं असहायों के बीच कंबल का वितरण किया।

इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, गोपनीय प्रभारी जयपाल सोय, प्रखंड विकास पदाधिकारी रेश्मा डुंगडुंग, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत ने भी कंबल का वितरण किया।

उपायुक्त ने कहा कि ठंड से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हो पदाधिकारी इसी सुनिश्चित करें।

- Advertisement -
sikkim-ad

उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को भी कंबल वितरण करने एवं चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करवाने की बात कही।

उपायुक्त ने बताया कि जिले में करीब 26 हजार असहाय, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा।

कंबल वितरण को लेकर उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, नगर प्रशासनक नगर पंचायत कोडरमा, डोमचांच व नगर परिषद् को निर्देशित किया है।

उन्होंने निर्देश दिया है कि अगले एक हफ्ते के अंदर जरुरतमंदों के बीच कबंल का वितरण करना सुनिश्चित करेंगे।

Share This Article