Latest NewsUncategorizedदेवेंद्र फडणवीस ने दिए बुलढ़ाणा बस हादसे की जांच के आदेश, बस...

देवेंद्र फडणवीस ने दिए बुलढ़ाणा बस हादसे की जांच के आदेश, बस ड्राइवर हिरासत में, मृतक संख्या बढ़कर हुई 26

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने रात को हुए बुलढ़ाणा बस हादसे के कारणों की उच्चस्तरीय जांच का आदेश दिया है।

फडणवीस ने शनिवार को पत्रकारों को बताया झुलसे और घायल यात्रियों की हालत खतरे से बाहर है।

घटना बहुत ही दुखद है। राज्य सरकार पीड़ितों के साथ है।देवेंद्र फडणवीस ने दिए बुलढ़ाणा बस हादसे की जांच के आदेश, बस ड्राइवर हिरासत में, मृतक संख्या बढ़कर हुई 26 Devendra Fadnavis orders probe into Buldhana bus accident, bus driver in custody, death toll rises to 26

अस्पताल में इलाज के दौरान एक यात्री ने दम तोड़ा

उन्होंने कहा बस ड्राइवर (Bus Driver) दानिश शेख इस्माइल शेख को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जिला अस्पताल में से पांच लोगों को छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल में इलाज के दौरान एक यात्री ने दम तोड़ दिया।

इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।

हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उप मुख्यमंत्री फडणवीस अपने नियमित कार्यक्रम रद्द कर बुलढ़ाणा रवाना हो गए हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के आश्रितों को पांच लाख रुपये की मदद की देने घोषणा की है।देवेंद्र फडणवीस ने दिए बुलढ़ाणा बस हादसे की जांच के आदेश, बस ड्राइवर हिरासत में, मृतक संख्या बढ़कर हुई 26 Devendra Fadnavis orders probe into Buldhana bus accident, bus driver in custody, death toll rises to 26

निकल गया था बस का अगला टायर

यह हादसा शुक्रवार रात करीब एक बजकर 35 मिनट पर बुलढ़ाणा जिले में समृद्धि हाइवे पर पिंपलखुटा फाटा के हुआ है।

यहां नागपुर से पुणे जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई और बस में आग लग गई। इस बस में दो चालकों सहित 33 लोग सवार थे।

बस चालक दानिश शेख ने पहले बताया था कि बस का अगला टायर निकल गया था। बस जलने के बाद चारों टायर पूर्ववत मिले हैं।

इसी वजह से संभावना जताई जा रही है कि चालक को अचानक नींद आने से यह हादसा हुआ।

दूसरा ड्राइवर अरविंद मारुति जाधव सो रहा था। उसे मामूली चोट आई है।

बुलढ़ाणा जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील कडासने ने कहा है कि शवों का DNA टेस्ट कराने के लिए जिला अस्पताल के प्रमुख डॉक्टर से बात की गई है। DNA परीक्षण के बाद शव उनके रिश्तेदारों को सौपे जाएंगे।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...