देवघर में आठ साइबर अपराधी गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: देवघर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधियों में श्रीकांत दास, सौरभ दास, दीपक दास, शंकर दास, नंद किशोर दास, संतोष दास, डंकल दास और अरुण दास हैं।

गिरफ्तार किए गए साइबर अपराधियों के पास से नौ मोबाइल फोन , सिमकार्ड 19 बरामद किए गए हैं।

शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि साइबर थाना की पुलिस ने सारठ थाना क्षेत्र के चरकमारा गांव से आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

इन साइबर अपराधियों द्वारा धनी एप के माध्यम से ठगी की वारदात को अंजाम दिया जाता था।

Share This Article