DGP ने दो पुलिसकर्मियों को 10-100हजार रुपये देकर किया सम्मानित

News Alert

रांची: डीजीपी नीरज सिन्हा (DGP Neeraj Sinha) ने दो तेजतर्रार पुलिसकर्मियों को साहसिक कार्य करने के लिए दस दस हज़ार रुपये देकर सम्मानित किया है। सम्मानित होने वालों में हवलदार संतोष कुमार और पीसीआर चालक संदीप कुमार सिंह है।

मौके पर DGP ने दोनों पुलिसकर्मियों के साहसपूर्ण कार्य की सराहना की और कहा कि इनका जज्बा अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रेरित करेगा। झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) का ध्येय सेवा ही लक्ष्य है।

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, पुलिस महानिरीक्षक मानवाधिकार, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, पुलिस उप महानिरीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस उप महानिरीक्षक, बजट तथा पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा उपस्थित थे।

एक KM दौड़ाकर संदीप सिंह ने पकड़ा था अपराधी को

बीते 28 अगस्त को हवलदार संदीप सिंह सुबह जब मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) के लिए निकले थे। उसी दौरान जगन्नाथपुर मंदिर के पास उनकी नजर एक युवक पर पड़ी, जिसकी कमर में हथियार नजर आ रहा था।

इसके बाद उन्होंने आरोपित को रुकने के लिए कहा। लेकिन, वह भागने लगा इस दौरान संदीप सिंह ने करीब एक KM दौड़ा कर आरोपित को पकड़ा। आरोपित के पास से उन्होंने दो देशी कट्टा और गोली बरामद किया था।

डयूटी जा रहे संतोष ने आरोपित को पकड़ा

धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित आदर्श नगर में स्कूल से बच्चे को छोड़कर घर लौट रहे विमल महली को गोली और चाकू मार दी थी। इसी दौरान PCR चालक संतोष ने द्वारिका सिंह को दौड़ा कर पकड़ लिया था। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए थे। आनन-फानन में घायल विमल को इलाज के लिए Hospital में भर्ती कराया था।