धनबाद : 26 साल की तबस्सुम परवीन ने रविवार की सुबह अपनी 5 साल की बेटी शिफा परवीन (Shifa Parveen) के साथ अपने पिता रसूल अंसारी के घर में फांसी लगाकर जान (Suicide ) दे दी।
मामला धनबाद के महुदा के सिंगड़ा गांव का है। घटना के वक्त दोनों घर में अकेली थीं। परिवार के लोग जब घर पहुंचे, तो दोनों को फंदे की चुंदरी काटकर नीचे उतारा।
दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची महुदा पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया।
घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। एएसआई महेंद्र राम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ जानकारी मिल सकती है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
दूसरे पति से अनबन के कारण रहती थी तनाव में
परिजनों ने बताया कि तबसुम परवीन का पहला विवाह पाथरडीह (Pathardih) में हुआ था। शादी के एक साल बाद ही पति से उसका तलाक हो गया। करीब सात साल पहले पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के डीमडीहा निवासी ताजुद्दीन अंसारी के साथ उसका दूसरा विवाह हुआ था।
दूसरे पति से अनबन होने के बाद तबसुम परवीन अपनी बेटी के साथ दो साल से मायके में ही रह रही थी। पति उसे कभी लेने नहीं आया, जिससे वह तनाव में जी रही थी।