धनबाद डीसी ने बिरसा मुंडा पार्क का किया निरीक्षण

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title

न्यूज़ अरोमा धनबाद: धनबाद डीसी उमा शंकर सिंह ने मंगलवार को बिरसा मुंडा पार्क का निरीक्षण किया।

बिरसा मुंडा पार्क को और बेहतरीन बनाने के लिए पार्क में अधिकारियों के साथ बैठक की।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि बिरसा मुंडा पार्क खूबसूरती का उदाहरण है।

थोड़ा प्रयास करके इसे और बेहतरीन बनाया जा सकता है और यह धनबाद का गौरव साबित होगा।

यहां की हरियाली आगंतुकों को सुकून प्रदान करेगी।

- Advertisement -
sikkim-ad

बैठक में उन्होंने बिरसा मुंडा पार्क के संचालन, आय का लेखा-जोखा एवं वहां की विभिन्न संरचनाओं के बारे में जानकारियां प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य पार्क को बचाना, वहां के कर्मियों का भविष्य संवारना और इस संपत्ति को बचाना है।

इस काम के लिए एक कमेटी का निर्माण किया जाएगा।

बैठक के बाद उपायुक्त ने बिरसा मुंडा पार्क में लगे लेजर फाउंटेन, झूले, कैंटीन, बाग बगीचे, पिकनिक स्पॉट, स्पोर्ट्स हॉस्टल समेत अन्य संरचनाओं का निरीक्षण किया।

Share This Article