धनबाद से गैंगस्टर प्रिंस खान का खास आदमी बीर सिंह गिरफ्तार, जल्द ही…

बीर सिंह दिल्ली का रहने वाला है और प्रिंस खान का ख़ास आदमी है। यह दिल्ली से ही सारे ट्रांजैक्शन करता था और सैकड़ो की संख्या में अकाउंट को मैनेज करता था

News Aroma Media

धनबाद: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान (Gangster Prince Khan) के खिलाफ धनबाद पुलिस को कई सुबूत मिलते जा रहे हैं। बता दें कि प्रिंस खान को दुबई पैसे भेजने वाले बीर सिंह को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है।

बीर सिंह (Bir Singh) दिल्ली का रहने वाला है और प्रिंस खान का ख़ास आदमी है। यह दिल्ली से ही सारे ट्रांजैक्शन करता था और सैकड़ो की संख्या में अकाउंट को मैनेज करता था।

प्रिंस खान की गिरफ़्तारी दूर नहीं

धनबाद पुलिस लगातार प्रिंस खान के गुर्गों को तलाश कर गिरफ्तार कर रही है। वहीं प्रिंस खान के भी जल्दी ही गिरफ्तार होने के आसार लगाए जा रहे हैं।

धनबाद पुलिस (Dhanbad Police) के द्वारा इससे पहले भी 100 से ज्यादा अकाउंट को फ्रिज किया गया है और आज भी 40 अकाउंट को भी फ्रिज किया गया।