जेल में बंद झरिया के पूर्व MLA संजीव सिंह ने जमानत की लगाई गुहार, 6 साल से…

सोमवार को धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत में जमानत अर्जी पर दलील देते हुए उनके अधिवक्ता मो. जावेद ने कहा कि संजीव सिंह सात विभिन्न प्रकार की बीमारियों से पीड़ित हैं

News Aroma Media
2 Min Read

धनबाद : झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह (Sanjeev Singh) अपने चचेरे भाई के मर्डर के षड्यंत्र में पिछले 6 साल से जेल में बंद हैं। उन्होंने फिर अदालत से अपनी जमानत की गुहार लगाई है।

इसे लेकर कोर्ट ने उनकी स्वास्थ्य रिपोर्ट तालाब की है। सोमवार को धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत में जमानत अर्जी पर दलील देते हुए उनके अधिवक्ता मो. जावेद ने कहा कि संजीव सिंह सात विभिन्न प्रकार की बीमारियों से पीड़ित हैं। इनका इलाज धनबाद और रांची के रिम्स में नहीं हो पा रहा है।

पहले निचली अदालत और हाई कोर्ट में खारिज हो चुकी है जमानत याचिका

वकील ने तर्क दिया कि तबीयत काफी खराब होने के कारण 11 जुलाई 2023 को संजीव सिंह को जेल प्रशासन ने SNMCH अस्पताल धनबाद में भर्ती कराया था।

इसके बाद मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर उन्हें 11 अगस्त 23 को रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया। रांची रिम्स (Rims) की आठ सदस्यीय बोर्ड ने 14 अगस्त 2023 को संजीव को बेहतर इलाज के लिए एम्स भेजने की अनुशंसा की थी।

जिसके आलोक में अदालत में जेल प्रशासन को उचित प्रबंध करने का निर्देश दिया गया था। फिर भी अब तक संजीव सिंह को एम्स दिल्ली इलाज के लिए नहीं भेजा गया है। बता दें कि इसके पूर्व संजीव की जमानत अर्जी तीन बार निचली अदालत से व दो बार उच्च न्यायालय (High Court) से खारिज हो चुकी है।

- Advertisement -
sikkim-ad
Share This Article