Labourer’s wife hangs to death: बोर्रागढ ओपी थाना क्षेत्र के पाथरबंगला के मजदूर मुकेश साव की 22 साल पत्नी अन्नू देवी ने गुरुवार की देर रात दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार को बोर्रागढ पुलिस ने Dead Body को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH भेज दिया।
मृतका के पति मुकेश ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के साथ रात में राशन कार्ड बनवाने को लेकर विवाद हुआ था।
उसके बाद घर से बाहर चला गया था। कुछ देर बाद लौटने पर पत्नी को दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका देखा। मृतका की बहन निक्की देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन के साथ उसका पति मुकेश हमेशा शराब पीकर मारपीट करता था।
मुकेश ने रात में उसे फोन कर बताया कि अन्नू कहीं चली गई है। सुबह फोन आया कि अन्नू ने घर में फांसी लगा ली है। मृतका के दो पुत्र अरूप (4) व ऋषभ (2) हैं। अन्नू की शादी चार साल पहले हुई थी।