धनबाद में पत्नी और युवक के बीच प्रेम प्रसंग, पति ने युवक के मां को….

तेतूलमारी थाना क्षेत्र में एक युवक का विवाहिता महिला के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। इस बात की जानकारी महिला के पति को मिल गई। जिसके बाद महिला के पति ने युवक की मां को चाक़ू मारकर घायल कर दिया।

News Aroma Media
1 Min Read

धनबादः तेतूलमारी थाना क्षेत्र (Tetulmari Police Station) में एक युवक का विवाहिता महिला (Married Woman) के साथ प्रेम संबंध (Love Affair) चल रहा था। इस बात की जानकारी महिला के पति को मिल गई।

जिसके बाद महिला के पति ने युवक की मां को चाक़ू (Knife) मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद महिला को आनन-फानन में SNMMCH में भर्ती कराया गया।

क्या है मामला ?

बुजुर्ग महिला गुजरवा देवी को एक युवक ने चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। पीड़ित महिला के मुताबिक सिर पर उसने चार बार चाकू से हमला किया। महिला ने बताया कि बीते सुबह 4 बजे वह दवा खाने के लिए उठी थी।

उसी दौरान हमलावर घर में घुस आया और उसने चाकू से हमला कर दिया। महिला के बेटे दिनेश का अवैध संबंध (Illicit Relation) हमलावर युवक की पत्नी से है। इसी बात को लेकर उनपर हमला किया गया।

गुजरवा देवी का कहना है कि दिनेश को विवाहिता अपने घर बुलाती है। और दिनेश अपनी सारी कमाई महिला पर लुटा देता है। फ़िलहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।

- Advertisement -
sikkim-ad

 

 

Share This Article