धनबाद पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

Central Desk
1 Min Read

धनबाद: प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश ठाकुर पद पाने के बाद पहली बार टीम के साथ शनिवार को धनबाद पहुंचे थे।

उनके साथ कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो के अलावा कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, स्वास्थ्य बन्ना गुप्ता भी मौजूद थे।

वैसे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह को देखकर प्रदेश अध्यक्ष काफी गदगद दिखे। धनबाद के पुटकी सियाल गुदरी के पास ब्रम्हर्षि समाज की ओर से उनका शानदार स्वागत किया गया।

जहां कांग्रेस के वरीय नेता सह जिप सदस्य अशोक कुमार सिंह ने राजेश ठाकुर, मंत्री बादल पत्रलेख और मंत्री बन्ना गुप्ता को 82 किलो का फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर गाजे बाजे के साथ पटाखे भी फूटते रहे। प्रत्येक कार्यकर्ता व नेताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष गर्मजोशी से मिलते रहें।

- Advertisement -
sikkim-ad

हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री बोकारो सीमा से 35 किलोमीटर की दूरी दो घण्टे में पूरा कर पाएं।

 प्रत्येक एक किलोमीटर पर स्वागत समारोह के आयोजन से कई जगह ट्रैफिक लोड ज्यादा दिखा।

कुछ जगह गाड़ियों को डाइवर्ट कर निकालना पड़ा। मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के सुरक्षा कर्मी भीड़ में पसीना बहाते नजर आये। वही धनबाद पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाए।

Share This Article