15 से दौड़ेगी धनबाद-रांची इंटरसिटी स्पेशल ट्रेन, तीन स्टॉपेज पर चली कैंची, इनमें कहीं आपका स्टेशन तो नहीं

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title

रांची: धनबाद-रांची इंटरसिटी स्पेशल ट्रेन का 15 जनवरी से परिचालन शुरू होगा। सोमवार को पूर्व मध्य रेलवे ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

पूर्ण रूप से आरक्षित ट्रेन में बिना रिजर्वेशन के यात्रा की अनुमति नहीं होगी। वहीं, ट्रेन के तीन स्टॉपेज पर कैंची चला दी गई है।

इनमें कतरास, फुलवारटांड़ और झालदा स्टेशन शामिल हैं।

डीसी लाइन पर धनबाद के बाद सीधे चंद्रपुरा में ही स्टॉपेज दिया गया है।

ट्रेन में 17 बोगियां होंगी। इसमें एक एसी चेयरकार, 11 सेकंड सीटिंग व तीन जेनरल बोगियों के अलावा दो एसएलआर होंगे।

- Advertisement -
sikkim-ad

मार्च से ही बंद है यह ट्रेन

22 मार्च से ही धनबाद-रांची इंटरसिटी स्पेशल बंद थी। 15 जनवरी से इस ट्रेन को दोनों ओर से चलाया जाएगा।

03303 धनबाद-रांची इंटरसिटी स्पेशल धनबाद से सुबह 5.40 बजे खुलेगी।

यह ट्रेन चंद्रपुरा, बोकारो स्टील व मूरी में रुकते हुए सुबह 9.40 बजे रांची पहुंच जाएगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 03304 रांची-धनबाद इंटरसिटी स्पेशल को शाम 7.05 बजे रांची से रवाना किया गया जाएगा।

यह ट्रेन रात में मौर्य स्पेशल के बाद और वनांचल स्पेशल से पूर्व रात 11.10 बजे धनबाद आएगी।

Share This Article