10 दिसंबर को झारखंड आ रहे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, जमशेदपुर और धनबाद में…

उप राष्ट्रपति पहले जमशेदपुर जिले की प्रबंधन संस्था XLRI की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर प्लैटिनम जुबली समारोह (Platinum Jubilee Celebration) में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

News Aroma Media

Dhanbad Jagdeep Dhankhar : उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 10 दिसंबर को झारखंड दौरे ( Jagdeep Dhankhar Jharkhand Visit) पर आएंगे। राज्य के दो जिलों जमशेदपुर और धनबाद में उनका कार्यक्रम है।

उप राष्ट्रपति पहले जमशेदपुर जिले की प्रबंधन संस्था XLRI की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर प्लैटिनम जुबली समारोह (Platinum Jubilee Celebration) में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस समारोह को लेकर देश के अलग-अलग क्षेत्रों के दिग्गजों को आमंत्रित किया गया है।

रविवार को दोपहर दो बजे पहुंचेंगे XLRI

बताया जाता है कि उप राष्ट्रपति रविवार को दोपहर दो बजे XLRI पहुंचेंगे। इससे पहले वे विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे। इस दौरान उनके साथ झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, टाटा स्टील लिमिटेड के CEO सह MD टीवी नरेंद्रन, XLRI के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज फर्नांडिस भी मौजूद रहेंगे।

इसके बाद सोनारी एयरपोर्ट रवाना हो जाएंगे। 3.50 बजे वे धनबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। वे यहां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-भारतीय खनि विद्यापीठ (IIT-ISM) धनबाद के 43वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

उप राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। उप राष्ट्रपति की सुरक्षा में कोई चूक न हो इसका खास ध्यान रखा जा रहा है। दौरे को लेकर सुरक्षा कारणों को मद्देनजर यातायात के लिए शहर के मार्ग में बदलाव किया गया। इसके साथ दो घंटे तक शहर में गाड़ियों का आवागमन भी बंद किया है।

उप राष्ट्रपति के दौरे को लेकर मार्ग में बदलाव

-सिंदरी से गोविंदपुर की ओर होते हुए धनबाद आने वाली गाड़ियों के लिए No Entry Point : बड़ा नवाटांड़ गोविंदपुर थाना व करमाटांड़ धोखरा पलानी बलियापुर थाना में शाम 4 बजे तक नो एंट्री।

-पश्चिम बंगाल से धनबाद की तरफ आने वाली गाड़ियों के लिए No Entry Point : दुर्गा मंदिर पंचेत ओपी एवं बराबर ब्रिज मैथन ओपी श्रम कल्याण केंद्र चिरकुंडा थाना में शाम 6 बजे तक नो एंट्री।

-गिरिडीह-जामताड़ा से धनबाद की ओर आने वाली गाड़ियों के लिए नो एंट्री प्वाइंट- डोमनपुर राजगंज थाना, लटानी पूर्वी टुंडी थाना, चलकरी तोपचांची थाना, तिलावनी मोड़ टुंडी थाना और विजय सिंह पेट्रोल पंप बरवाअड्डा थाना में शाम 4 बजे तक नो एंट्री।