शिमला: Dhoni Shimla टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और धुरंधर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के शिमला प्रवास के दौरान शनिवार को उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ सुबह ही मेहली स्थित होम स्टे के बाहर जुटने लगी।
धोनी Dhoni ने कुछ समय तो उन्हें दिया, लेकिन इसके कुछ देर बाद ही उन्होंने अपना ठिकाना बदल लिया।
वे कनलोग स्थित दूसरे होम स्टे में शिफ्ट हो गए। शिफ्टिंग के समय तक वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ छराबड़ा, कुफरी तक जाकर आए, लेकिन वहां भी सैलानियों की ज्यादा भीड़ होने के चलते वाहन से उतरने की बजाय वापस आने का फैसला लिया। धोनी अपने परिवार के साथ घूमने के लिए शिमला पहुंचे हैं।
इस दौरान उनका शिमला आौर ऊपरी शिमला में घूमने का कार्यक्रम है। उनके साथ पत्नी साक्षी धोनी सहित बेटी और दोस्तों के परिवार भी हैं।
उनका अगले कुछ दिनों तक शिमला में ही रुकने का कार्यक्रम है। महेंद्र सिंह धोनी पूरी तरह से अपने निजी दौरे पर आए हैं, इसलिए किसी भी कार्यक्रम में जाने का कोई प्रस्तावित शेड्यूल नहीं हैं।
हालांकि शिमला पुलिस ने उनके दौरे के दौरान उन्हें पायलट और सुरक्षा मुहैया करवा रखी है।
धोनी Dhoni की एक झलक पाने या आटोग्राफ लेने के लिए उनके प्रशसंकों की भीड़ सुबह ही लग गई थी। कुछ हाथ में बैट लिए तो कुछ हाथ में कपड़े लिए आटोग्राफ लेने के लिए यहां पहुंचे।
पहले तो धोनी कुछ समय तक सभी कुछ स्वीकार करते रहे, लेकिन बाद में उन्होंने ब्रेकफास्ट के बाद वहां से शिफ्ट कर लिया।
राज्य सचिवालय से सेवानिवृत्त अधिकारी प्रेम सागर ने अपने घर के समीप बने व्हाइट हेवन होम स्टे में जाकर महेंद्र सिंह धोनी को हिमाचली टोपी व शॉल से सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने अच्छे से हिमाचली अभिवादन स्वीकार किया। साथ ही कहा कि परिवार व दोस्तों के साथ घूमने के लिए आया हूं।