Latest Newsझारखंडधनबाद से ढुल्लू महतो और जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो ने किया...

धनबाद से ढुल्लू महतो और जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो ने किया नॉमिनेशन, रोड शो में भाजपा ने दिखाई ताकत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

BJP Nomination and Road Show: झारखंड की धनबाद और जमशेदपुर सीट पर BJP के प्रत्याशियों ने मंगलवार को नामांकन का पर्चा दाखिल कर दिया। इस दौरान Road Show और जनसभाओं में पार्टी ने अपनी ताकत दिखाई।

धनबाद में BJP प्रत्याशी ढुल्लू महतो नामांकन पत्र भरने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, मौजूदा सांसद पीएन सिंह और धनबाद के विधायक राज सिन्हा के साथ पहुंचे।

इसके बाद स्थानीय Golf Ground में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि 2014 में PM मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार ने समाज के हर तबके को सम्मान दिया। इसी का परिणाम है कि लोग खुद ‘अबकी बार, 400 पार’ का नारा लगा रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि झारखंड की सभी 14 सीटों पर NDA की जीत होगी। पूर्ववर्ती UPA सरकार के कार्यकाल की याद दिलाते हुए शर्मा ने कहा कि उन 10 वर्षों में अखबारों में सिर्फ आतंकवाद की घटनाओं और भ्रष्टाचार की खबरें आती थीं। पाकिस्तानी हमारे सैनिकों का सिर काटकर ले जाते थे और देश के प्रधानमंत्री बोलते ही नहीं थे। 2014 के बाद हालात बदले। आज पूरी दुनिया भारत की तरफ देखती है। यह पीएम मोदी का करिश्मा है।

जमशेदपुर में BJP प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर पर्चा भरा। बाद में बोधि मंदिर मैदान में एक जनसभा हुई, जिसे संबोधित करते हुए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि Narendra Modi के प्रधानमंत्री बनने के पहले देश के हालात यह थे कि रोज हो रहे घोटालों से अर्थव्यवस्था खस्ताहाल थी। बैंकों की हालत खराब थी और देश के पास पेट्रोल खरीदने तक का पैसा नहीं था।

उन्होंने आगे कहा कि आतंकवाद की घटनाएं रोज होती थी। मंदिरों में बम विस्फोट हो रहे थे। बीते 10 सालों में PM मोदी ने देश को न सिर्फ हालात से उबार लिया, बल्कि पूरे विश्व में भारत को महाशक्ति के रूप में स्थापित किया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने इस मौके पर कहा कि झारखंड की जनता इस बार सभी सीटों पर NDA को जीत दिलाने का संकल्प कर चुकी है।

spot_img

Latest articles

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले राज्यसभा सांसद धीरज साहू

रांची : राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दिया एकात्म मानववाद का मंत्र : आदित्य साहू

रांची : प्रदेश भाजपा ने बुधवार को सभी जिलों में मां भारती के सपूत,पार्टी...

महाशिवरात्रि पर्व पर अन्नपूर्णा महाप्रसाद और स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर आयोजित

रांची : श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की ओर से संचालित श्री राधा-...

सुदेश महतो ने अमर शहीद तिलका मांझी को दी श्रद्धांजलि

रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बुधवार को अमर शहीद बाबा तिलका मांझी...

खबरें और भी हैं...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले राज्यसभा सांसद धीरज साहू

रांची : राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दिया एकात्म मानववाद का मंत्र : आदित्य साहू

रांची : प्रदेश भाजपा ने बुधवार को सभी जिलों में मां भारती के सपूत,पार्टी...

महाशिवरात्रि पर्व पर अन्नपूर्णा महाप्रसाद और स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर आयोजित

रांची : श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की ओर से संचालित श्री राधा-...