रांची: झारखंड भाजपा की ओर से रविवार को पार्टी कार्यालय में केंद्रीय बजट 2021-22 पर एक परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा होंगे।
शनिवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने बताया कि इस परिचर्चा में गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि अर्जुन मुंडा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को भी संबोधित करेंगे।