Latest Newsझारखंडमर्डर के मामले में दोषी को जिला कोर्ट ने दी आजीवन कारावास...

मर्डर के मामले में दोषी को जिला कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा, 20000 का…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Palamu District Court: जिला व्यवहार न्यायालय (District Court) के षष्टम जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमरेश कुमार (Amresh Kumar) की अदालत ने रोहतास जिले के अमझौर थाना क्षेत्र अंतर्गत चितौली बालपर निवासी भीम खरवार को हत्या के एक मामले में दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 20 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।

इलाज के दौरान रिम्स में हो गई मौत

इस मामले में शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेड़मा झरना टोली निवासी लखन खरवार ने भीम खरवार व अन्य दो लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिक शहर थाना में दर्ज करायी थी। शहर थाना कांड संख्या 344 /2013 दिनांक 27 जुलाई, 2013 को भादवि की धारा 448, 341, 342, 324, 307/34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सूचक की मौत के बाद धारा 302 जोड़ा गया था।

उल्लेखनीय है कि 26 जुलाई, 2013 को रात्रि 11 बजे भीम खेरवार ने अन्य के साथ मिलकर रेडमा रांची रोड भगवती अस्पताल (Bhagwati Hospital) के पास स्थित लखन खरवार के घर में घुसकर छुरे से उसके पेट, गला, ललाट, दाहिने हाथ की कलाई एवं ठुड़ी पर वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था।

इलाज के दौरान लखन खरवार की मौत रांची स्थित RIMS में हो गई थी। अदालत ने साक्ष्य के आधार पर भीम खरवार को दोषी पाया। इस केस के दो नामजद अभियुक्त फरार चल रहे हैं, जिनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट निर्गत है।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...