Latest Newsझारखंडअहमदाबादियों पर भारी पड़ी दिवाली, कल रात 9 बजे से सुबह 6...

अहमदाबादियों पर भारी पड़ी दिवाली, कल रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा कर्फ्यू

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

अहमदाबाद: दिवाली पर लोगों की लापरवाही से एक बार फिर नगर में कोरोना मामलों को लेकर स्थिति चिंताजनक हो गई है। महामारी की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने अहमदाबाद नगर में एक बार फिर से रात का कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी है। कल 20 नवम्बर से अगले आदेश तक नगर में रात का कर्फ्यू रहेगा।

गुरुवार को अहमदाबाद नगर निगम ने कल शुक्रवार की रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक अहमदाबाद में कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी है। नगर निगम ने लोगों को सलाह दी है कि बिना उचित और जरूरी कार्य के बाहर न निकलें।

दिवाली त्योहार के बाद अहमदाबाद में कोरोना के लगातार मामलों को देखते हुए रात का कर्फ्यू लगाने का निर्णय लेना पड़ा। यह जानकारी गुजरात सरकार के एसीएस और शहर इंचार् डॉ. राजीव गुप्ता ने दी है।

नगर में कोरोना के मामलों के आंकड़ों पर नजर डाले तो आज अहमदाबाद सिविल अस्पताल में कोरोना के 723 मरीज भर्ती हैं। इनमेंं से 384 मरीज ऑक्सीजन पर हैं।

चौंकाने वाला तथ्य यह है कि 179 रोगी वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत गंभीर है।दीवाली से पहले नगर के सिविल अस्पताल में कोरोना रोगियों की संख्या औसतन 100-120 तक हो गई थी। लेकिन अब यह आंकड़ा 700 के पार हो गया है। सबसे गंभीर बात यह है कि इनमें से 50 फीसदी मरीज ऑक्सीजन के बिना नहीं रह सकते।

अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के अधीक्षक जेपी मोदी ने बताया कि वर्तमान में 1200 बेड की क्षमता के अस्पतालों में 723 रोगियों का इलाज किया जा रहा है। इसके साथ ही अब मरीजों को किडनी और कैंसर अस्पतालों में भी स्थानांतरित किया जा रहा है। इनमें 384 मरीज ऑक्सीजन पर हैं।

spot_img

Latest articles

सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का भी प्रतीक है महाशिवरात्रि : सुदेश महतो

सिल्ली : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सिल्ली थाना परिसर में भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव...

वार्ड 49 में जमीला खातून की मजबूत पकड़, न्यू साकेत नगर में दिख रहा जनसमर्थन

Ranchi Municipal Corporation Elections : रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 49 से...

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...

खबरें और भी हैं...