हेल्थ

प्रेग्नेंसी में न खाएं ये चीजें, मां और बच्चे दोनों को हो सकता है खतरा!

गर्भावस्था का समय हर महिला के लिए विशेष होता है। इस दौरान महिलाओं को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रेगनेंसी में अच्छा

Pregnancy Tips: गर्भावस्था का समय हर महिला के लिए विशेष होता है। इस दौरान महिलाओं को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रेगनेंसी (Pregnancy) में अच्छा और पौष्टिक भोजन जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही महत्वपूर्ण है कुछ खाद्य पदार्थों से परहेज करना। कुछ सब्जियां ऐसी हैं जो गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकती हैं। आइए जानें उन सब्जियों के बारे में जिन्हें गर्भावस्था में नहीं खाना चाहिए

  • पपीता
    गर्भावस्था में पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें कुछ तत्व होते हैं जो गर्भाशय में संकुचन पैदा कर सकते हैं। इससे गर्भवती महिलाओं को परेशानी हो सकती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को पपीते से बचना चाहिए।
  • करेला
    करेले का अधिक सेवन गर्भावस्था में समस्याएं पैदा कर सकता है। करेले में Quinine, Glycosides and Momordica जैसे तत्व होते हैं जो शरीर में जाकर हल्का जहरीला प्रभाव छोड़ सकते हैं। इससे थकान, पेट दर्द, शरीर में दर्द, धुंधला दिखना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • बैंगन
    बैंगन में पोषक तत्व होते हुए भी गर्भवती महिलाओं को इससे दूर रहना चाहिए। इसमें साइट हार्मोन होते हैं जो पीरियड्स(Periods) लाने में मदद करते हैं, जिससे गर्भावस्था में इसे खाना हानिकारक हो सकता है। इसके अलावा, बैंगन खाने से एलर्जी, खुजली, पेट दर्द, और डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • पत्तागोभी
    गर्भावस्था में पत्तागोभी का सेवन भी हानिकारक हो सकता है, खासकर बरसात के मौसम में। इस दौरान किसी भी पत्तेदार सब्जी को सावधानी से सेवन करना चाहिए।
  • कटहल
    कटहल का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। इसमें अधिक शुगर होने के कारण यह उन गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक हो सकता है जिन्हें शुगर की समस्या है, क्योंकि इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है।
  • कच्ची सब्जियां
    गर्भवती महिलाओं को कच्ची सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। सब्जियां और फल खाने से पहले उन्हें अच्छे से धो लें ताकि संक्रमण के खतरे से बचा जा सके।

Disclaimer: यह जानकारी सामान्य जानकारी के रूप में है और किसी भी चिकित्सा सलाह की विकल्प नहीं है। इसे अपने चिकित्सक से परामर्श करने से पहले अपनाएं।

 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker