Latest Newsक्राइमडोरंडा कॉलेज के स्टूडेंट को चाकू से गोद कर उतारा मौत के...

डोरंडा कॉलेज के स्टूडेंट को चाकू से गोद कर उतारा मौत के घाट, चाचा को भी…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Doranda College Student Murder : रविवार की रात को अज्ञात अपराधी ने Ranchi के मांडर (Mandar) थाने की झिंझरी पंचायत के सकरपदा गांव में 18  साल के सलमान अंसारी को चाकू गोंदकर मौत के घाट उतार दिया।

वह Ranchi के डोरंडा कॉलेज (Doranda College) में इंटर में पढ़ता था। वह मूल रूप से सकरपदा गांव का ही रहनेवाला था। हमले में उसके चाचा भी घायल हो गए।

मांडर थाने में अज्ञात अपराधी के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। खलारी DSP रामनारायण चौधरी ने कहा कि पुलिस की पूरी टीम मामले की जांच कर रही है। जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है, वह जल्द पकड़ा जाएगा।

खेत में सो रहा था युवक

मृतक के चाचा समीउल्लाह अंसारी ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि सलमान अपने घर से थोड़ी दूर खेत में बने टेंपररी घर में सो रहा था।

रात करीब 1 बजे सलमान ने समीउल्लाह को फोन कर कहा कि कोई उसके रूम में घुसा है, जल्दी आइए।

इसके बाद चाचा तुरंत सलमान के पास पहुंचा। फिर दोनों ने घर के अगल-बगल आवाज लगाई कि कोई है क्या?

तभी झाड़ी से एक युवक निकला और दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। समीउल्लाह के सीने में एक चाकू का एक वार लगा, जबकि सलमान के सीने में तीन वार किए गए। घायल सलमान की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अपराधी वहां से भाग निकला।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...