एक तो दहेज मुक्त शादी, दूसरी तरफ हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई, जानिए…

जहां एक तरफ दहेज मुक्त शादी चर्चा का विषय रही, वहीं दुल्हन की विदाई देखकर लोगों की आंखें चका-चौंध हो गई। बिटिया की विदाई हेलीकाप्टर में हुई। जैसे ही Helicopter गांव में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा तो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

News Aroma Media
3 Min Read

Dowry Free Marriage: इन दिनों देश भर में शादियों का सीजन (Wedding Season) चल रहा हैं। इनमे कुछ शादियां ऐसी भी हो रही हैं जो चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

ऐसी ही एक शादी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के कस्बा गंगोह (Kasba Gangoh) क्षेत्र के गांव बिलासपुर में लोगों के लिए मिसाल बन गई है। दहेज मुक्त इस शादी को देखने के लिए आसपास के गांव के हजारों लोगों का हुजूम उमड़ गया।

जहां एक तरफ दहेज मुक्त शादी चर्चा का विषय रही, वहीं दुल्हन की विदाई देखकर लोगों की आंखें चका-चौंध हो गई। बिटिया की विदाई हेलीकाप्टर में हुई। जैसे ही Helicopter गांव में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा तो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर कोई दूल्हा और दुल्हन के विदाई के इस नजारे को अपने कैमरे में कैद करता नजर आया।

एक तो दहेज मुक्त शादी, दूसरी तरफ हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई, जानिए… - On one hand, dowry free marriage, on the other hand, farewell of the bride by helicopter, know…

नहीं रोक पाए पिता अपनी आंसू

जब लड़के के पिता से जानकारी ली गयी तो वह भी अपनी आंखों के आंसू रोक नहीं पाए और भावुकता के साथ बताया कि उनकी स्वर्गीय पत्नी की आखरी इच्छा थी की बेटे की शादी बिना दहेज के की जाये और बहू की डोली हेलीकॉप्टर में आये।

- Advertisement -
sikkim-ad

नम आंखों को पोंछते हुए लड़के के पिता ने कहा, ‘आज मेरी स्वर्गीय धर्मपत्नी (Wife) की आखिरी इच्छा पूरी हो गयी है। वह जहां भी होंगी अपने बेटे की शादी को खुशी से देख रही होंगी’। गंगोह क्षेत्र के गांव बिलासपुर में आज संपन्न हुई इस शादी की चर्चाएं भी चारों ओर सुनाई दे रही है।

आज पानीपत निवासी दूल्हा नीरज जैसे ही बारात लेकर बिलासपुर पहुंचा तो लोगों में इस शादी को देखने का उत्साह नजर आया।

हेलीकॉप्टर में की लड़की की विदाई

हालांकि यह शादी बड़ी ही सादगी पूर्ण रूप से संपन्न हुई। लेकिन शादी की रस्में जैसे ही पूरी हुई व दूल्हा और दुल्हन विदा होने लगे तो उनकी विदाई को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

बिलासपुर निवासी राकेश पांचाल (Rakesh Panchal) ने अपनी बेटी पूजा का विवाह पानीपत निवासी नीरज पांचाल से संपन्न किया। यह शादी बिना किसी दहेज के संपन्न हुई और दूल्हे पक्ष ने दहेज में मात्र एक रुपया लेकर सुर्खिया बटोरी। सबसे खास बात इस शादी की यह रही कि दूल्हा नीरज पांचाल (Groom Neeraj Panchal) अपनी पत्नी पूजा को हेलीकॉप्टर में लेकर विदा हुआ।

Share This Article