AJSU Party New officers appointed: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी ने संगठन को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने के लिए उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के विभिन्न पदों पर नए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। शुक्रवार को घोषित इस संगठनात्मक बदलाव के तहत कई नए नेताओं को प्रमंडल और जिला स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रमंडल स्तर पर बड़ी नियुक्तियां
आजसू पार्टी ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में डॉ. लंबोदर महतो को संयोजक नियुक्त किया है, जबकि निर्मल महतो और विजय कुमार साहू को प्रमंडल प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
जिला स्तर पर व्यापक बदलाव
हजारीबाग जिले में मनोज कुमार महतो–संयोजक, संदीप कुशवाहा–प्रभारी, राज सिंह चौहान–प्रभारी, कालेश्वर गंझू–प्रभारी, प्रदीप कुमार मेहता–प्रभारी, अशोक गहलोत–प्रभारी, सिद्धार्थ शंकर राय–प्रभारी और लीलाधन साव को प्रभारी बनाया गया है।
वहीं रामगढ़ जिला के लिए नरेश महतो–संयोजक, हेमलाल महतो–प्रभारी, मदन महतो–प्रभारी, हाकिम अंसारी–प्रभारी, अशोक बेदिया-प्रभारी नियुक्तक किया गया है। कोडरमा जिले के लिए संजय मेहता–संयोजक, अजीत वर्णवाल–प्रभारी, मनोज ठाकुर–प्रभारी, विकास महतो–प्रभारी, बोकारो जिले के लिए संतोष महतो– संयोजक, राजेश महतो–प्रभारी, टिकैत महतो–प्रभारी, कमलेश महतो–प्रभारी, दुर्गाचरण महतो–प्रभारी, लक्ष्मण प्रताप सिंह–प्रभारी बनाया गया है।
गिरिडीह जिला के लिए काशीनाथ सिंह–संयोजक, संजय साहू–प्रभारी, छक्कन महतो–प्रभारी, अनूप पांडेय-प्रभारी, जयलाल महतो-प्रभारी, कंपू यादव – प्रभारी, अभिषेक महतो–प्रभारी बनाया गया है। धनबाद के लिए अजय सिंह–संयोजक, संतोष कुमार महतो–प्रभारी, नवीन महतो–प्रभारी, ईसराफील लाला–प्रभारी, सुभाष रवानी–प्रभारी और गिरिधर महतो को प्रभारी नियुक्तम किया गया है। इसके अलावा चतरा जिले के लिए उमेश सिंह भोगता–संयोजक, परसनाथ सिंह–प्रभारी, उमेश मेहता–प्रभारी, संदीप सिंह–प्रभारी तथा मनमंत वैश्य को प्रभारी बनाया गया है।