JAC President : लंबे इंतजार के बाद Jharkhand के JAC अध्यक्ष की नियुक्ति हो गई। झारखंड अकैडेमिक काउंसिल के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी Dr. Natwa Hansda को दे दिया गया है। इसकी अधिसूचना आज 6 फरवरी को झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जारी कर दी है।
साथ ही जैक अध्यक्ष ने कार्यभार भी संभाल लिया है। डॉ नटवा हांसदा राजधानी रांची के राजकीय महिला पोलिटेकनिक कॉलेज के रिटायर्ड प्रभारी प्राचार्य हैं। डॉ नटवा हांसदा को 3 सालों के लिये JAC अध्यक्ष का पदभार सौंपा गया है। आपको बता दें कि 18 जनवरी 2025 से JAC अध्यक्ष का पद खाली था।
अध्यक्ष की नियुक्ति न होने के कारण 8वीं और 9वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी थीं। मैट्रिक और इंटरमीडिएट का Admit Card भी Download नहीं हो सका था। एक बार फिर परीक्षायें पोस्टपोन करने के आसार थे, लेकिन अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद अब परीक्षा समय पर हो सकेगी।