लंबे समय तक झारखंड के मुख्यमंत्री और राज्यपाल के निजी चिकित्सक रहे डॉक्टर शरण का कोरोना से निधन

News Aroma Media
1 Min Read

रांची: रांची में कोरोना से एक और डाक्टर का निधन हो गया। डॉ बैद्यनाथ शरण सिन्हा नहीं रहे।

वह लंबे समय तक झारखंड के मुख्यमंत्री और राज्यपाल के निजी चिकित्सक के पद पर कार्यरत रहे।

कोविड से संक्रमित होने के चलते उनका इलाज बूटी मोड़ स्थित मेडिका हॉस्पिटल में चल रहा था, जहां उन्होंने बुधवार शाम आखिरी सांस ली।

सरकारी सेवा से दो वर्ष पूर्व रिटायर होने के बाद वह वरदान हॉस्पिटल में सेवा दे रहे थे।

इसके अलावा रांची के कांके रोड स्थित अंकुर व जनता मेडिकल में भी मरीजों को देखते थे।

- Advertisement -
sikkim-ad

आईटीआई बस स्टैंड से आगे होली क्रास स्कूल के पास उनका आवास है। उनकी पत्नी डा. नीलम सिन्हा, स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं और बच्चे भी डाक्टर हैं।

Share This Article